फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   suspicious dead body found in gorakhpur forest

गोरखपुर: जंगल में युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश के मिले अवशेष, शरीर खा गए जानवर

Sun, 28 Mar 2021 03:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Mar 2021 03:56 PM IST
सार

रविवार की दोपहर लकड़ी बिनने गई महिलाओं ने देखा कटे पैर, दी पुलिस को सूचना
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान हुई

विज्ञापन
suspicious dead body found in gorakhpur forest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बनगाई टोला मदरहवा जंगल में रविवार की दोपहर 12.40 बजे हत्या कर फेंके गए युवक के शव का अवशेष मिला। जंगल में लकड़ी बिनने गई महिलाओं के शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे थे और फिर घटना की जानकारी दी गई। शव में से बस दो पैर बचे हैं जिसपर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान हैं।
विज्ञापन


शरीर का अधिकांश हिस्सा जंगली जानवर खा गए हैं। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान चिलुआताल इलाके के नकहा नंबर एक निवासी अजय यादव (35) के रूप में हुई है। पत्नी रीना ने शिनाख्त की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पत्नी रीना यादव ने पुलिस को बताया है कि पति पेंट पॉलिश का काम करते थे। शनिवार की सुबह 11 बजे बीस हजार रुपये लेकर दो पहिया वाहन से निकले थे। देर रात तक घर नहीं आने पर खोजबीन की और फिर रविवार की सुबह चिलुआताल थाने पर गुमशुदगी की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान कोइलहवा टोलो के पास कुंआ किनारे बाइक लावारिस हालत में मिली है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी थी कि इसी बीच गुलरिहा इलाके में जंगल में शव पाए जाने की सूचना आ गई।

पुलिस संदेह के आधार पर रीना यादव को वहां पर लेकर गई तो शरीर के अवशेष के अलावा कपड़े से उसने पति अजय यादव के रूप में पहचान कर दी है। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


तीन बच्चे के पिता थे अजय
अजय के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। चंचल (7), आर्यन (5) और शिवानी चार साल की है। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन किसने और क्यों हत्या की होगी इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed