{"_id":"5ff950d18ebc3e344d0f9092","slug":"ssp-ordered-co-to-investigate-unknown-girl-murder-case-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ करें मॉनीटरिंग, खोलें हत्याओं के राज, एसएसपी ने दिया आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीओ करें मॉनीटरिंग, खोलें हत्याओं के राज, एसएसपी ने दिया आदेश
Sat, 09 Jan 2021 12:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार। (file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गोला इलाके में एक महीने के भीतर ही एक अज्ञात महिला और अज्ञात युवती की हत्या कर फेंका गया शव मिलने को डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ को सख्त लहजे में निर्देश दिया है कि वे खुद मॉनीटरिंग कर इन घटनाओं का पर्दाफाश कराएं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जल्द ही शवों की शिनाख्त कर दोषी को सलाखों के पीछे भेजेगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके में गुरुवार को अज्ञात युवती का शव मिला था। हत्या कर युवती के शव को बोरे में भरकर फेंका गया था। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके पहले 13 दिसंबर को भी एक महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी।
विज्ञापन
इस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। अब तक दोनों शवों की शिनाख्त ही नहीं हो पाई। ऐसे में हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। इसके पूर्व गगहा में भी एक महिला की लाश बोरे में मिली थी। लगातार इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद एसएसपी ने सीओ की जिम्मेदारी तय करते हुए जल्द पर्दाफाश का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पहचान और जल्द पर्दाफाश के लिए सीओ को निर्देश दिया गया है। जल्द ही सभी मामलों का खुलासा कर लिया जाएगा।