फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vikas Dubey News in Hindi: special Crime story after Kanpur Vikas Dubey Encounter

Kanpur Encounter News: 15 साल पहले यहां भी हमलावर हो गई थी भीड़, जान बचाकर पैदल भागे थे दारोगा

Mon, 06 Jul 2020 04:29 PM IST
vivek shukla इंद्रेश यादव, धनघटा (संतकबीरनगर)।
इंद्रेश यादव, धनघटा (संतकबीरनगर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Jul 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey News in Hindi: special Crime story after Kanpur Vikas Dubey Encounter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

लोगों की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाली पुलिस कब कहां जनाक्रोश की शिकार हो जाए, इसका कोई ठिकाना नहीं रह गया है। कानपुर में आधी रात को कुख्यात अपराधी को दबोचने के प्रयास में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की शहादत को लोग नमन करते हुए पुलिस के कार्यो की सराहना करने के साथ उन पर होने वाले हमलों को याद कर रहे है।

विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के अहरा गांव में 15 साल पहले हुआ था। कानपुर की घटना के बाद इन दिनों क्षेत्र में इस घटना की भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर में घायल सिपाही का मां ने बढ़ाया हौसला, कहा- 'फिर बदमाशों पर कहर बनकर टूटेगा मेरा बेटा'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फौजी की हुई थी हत्या

बात फरवरी 2005 में अहरा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष के छुट्टी पर घर लौटे फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अहरा में हत्या की सूचना पर धनघटा व महुली थाने की पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई।

पुलिस की गाड़ी जैसे ही गांव के बाहर खड़ी हुई वैसे ही पीड़ित पक्ष के लोगों का गुस्सा पुलिस पर ही फूट पड़ा। लोग ईंट-पत्थर व लाठी डंडे से पुलिसकर्मियों पर प्रहार करने लगे। जिन्हें समझाने में असफल होने पर पुलिस ने वहां से भागना ही मुनासिब समझा

इसे भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर में गोरखपुर के लाल को लगी गोली, मां बोली- 'देश के लिए सब कुर्बान'

तत्कालीन थानाध्यक्ष के एम दुबे ने धैर्य और समझ का परिचय देते हुए वहां से पुलिसवालों के साथ हैंसर बाजार की तरफ पैदल ही भाग निकले। नाराज भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। बाद में पूरे जिले की पुलिस और आला अफसर पीएसी के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को किसी तरह शांत करा कर आगे की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed