फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smugglers escaped with three cows after threatening dairy owner in Gorakhpur

गोरखपुर: डेयरी मालिक को धमकाकर तीन गाय लेकर फरार हुए तस्कर, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 11 Jan 2022 01:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jan 2022 01:09 PM IST
सार

डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीआरवी पहुंची तो तस्कर उसके सामने ही गाय लेकर चरगांवा की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन
Smugglers escaped with three cows after threatening dairy owner in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के करीमनगर में सोमवार को डेयरी मालिक को धमकी देकर पशु तस्कर तीन गाय लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करीमनगर निवासी श्रवण यादव डेयरी चलाते हैं। सोमवार को तीन बजे पिकअप से तस्कर पहुंचे। छह तस्कर दरवाजे पर बंधी उनकी तीन गाय खोलकर लादने लगे। खटपट होने पर श्रवण की नींद खुल गई और वह विरोध करने लगे।
विज्ञापन


इस पर तस्करों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से डरे परिवार के लोग घर से बाहर नहीं निकले। डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीआरवी पहुंची तो तस्कर उसके सामने ही गाय लेकर चरगांवा की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने चिलुआताल थानेदार को मौके पर भेजा। छानबीन करने के बाद वह डेयरी मालिक को अपने साथ थाने ले गए, लेकिन तस्करों के डर से उन्होंने तहरीर नहीं दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed