फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six injured in village dispute in gorakhpur

गोरखपुर: गाय बांधने को लेकर हुई जमकर मारपीट, छह घायल, दो की हालत गंभीर

Wed, 09 Jun 2021 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Jun 2021 08:24 PM IST
सार

देवीपुर गांव के लक्ष्मणपुर टोला में जानवर बांधने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, दो की हालत नाजुक।

विज्ञापन
six injured in village dispute in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के देवीपुर गांव स्थित लक्ष्मणपुर टोला में मंगलवार की रात दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के लक्ष्मणपुर टोला के धर्मेंद्र व पड़ोसी रामदास के बीच गाय बांधने को लेकर मंगलवार की रात कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ता देख रामदास के लड़के अपने पड़ोसी धर्मेंद्र और मनोज पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े।
विज्ञापन


इस दौरान धर्मेंद्र, मनोज और दोनों की पत्नी को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। हमले से मनोज का पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं धर्मेंद्र का सिर फट गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए 85 वर्षीय रामदास व उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जिससे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed