{"_id":"6062cb1b8ebc3ec752291306","slug":"seven-year-old-teenager-molested-by-young-man-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी
Tue, 30 Mar 2021 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Mar 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में होली के शाम एक युवक सात वर्षीय बच्ची को चाकलेट देने के बहाने ले गया और गांव के बाहर तालाब के किनारे दुष्कर्म किया। रात में परिजन व ग्रामीणों ने खोजबीन की तो बच्ची गंभीर हालात में तालाब के किनारे मिली। ग्रामीणों को देखते आरोपी फरार हो गया। पिपराइच पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार बच्ची अपने मां के साथ अपने नाना के घर रहती थी। होली की शाम गांव का करीब 22 वर्षीय गोलू उर्फ रंजीत नामक युवक चाकलेट देने के लिए बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी तो मां खोजने लगी। किसी ग्रामीण ने युवक के साथ बच्ची को गांव से बाहर स्थित तालाब के तरफ जाने की जानकारी दी। मां सहित गांव के लोग जब तालाब के किनारे पहुंचे तो वह बच्ची को गोद में बैठाए हुआ था। आरोपी युवक ग्रामीणों को देखकर बच्ची को वही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का प्राथमिक उपचार कराया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को के तहत मुकदमा लिख विधिक कार्रवाई कर रही है।