{"_id":"600abe1b2e5b0a45f41bcdf8","slug":"second-accused-arrested-in-indian-bank-theft-case-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का लॉकर तोड़ने में असफल हुए तो डीबीआर उठा ले गए थे चोर, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक का लॉकर तोड़ने में असफल हुए तो डीबीआर उठा ले गए थे चोर, एक आरोपी गिरफ्तार
Fri, 22 Jan 2021 05:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Jan 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में इंडियन बैंक में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को डीघाबाईपास के निकट से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपने अन्य फरार साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इस घटना में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन बैंक से चोरी किए गए डीबीआर को बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व इंडियन बैंक के मकान के पीछे से बांस के सहारे चोर दीवार के ऊपर चढ़ गए और एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए। चोर स्टॉग रुम का लॉकर तोड़ने की कोशिश किए, लेकिन सफल नहीं हुए तो डीबीआर उठा ले गए।
विज्ञापन
इस घटना में शामिल दूसरे वांछित अख्तरुल उर्फ तन्वी पुत्र अखलाक अहमद निवासी जलकल रोड माली टोला खलीलाबाद को डीघाबाईपास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि पूर्व में जेल भेजे गए रजत दूबे के अलावा दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
घटना में कुल चार लोग शामिल रहे। इसमें दो चोर गोरखपुर जिले के सहजनवां के निवासी हैं। सुनियोजित तरीके से इंडियन बैंक में चोरी की वारदात की गई थी। सिर्फ डीबीआर ले जा पाएं थे। डीबीआर सहजनवां के एक चोर के पास है।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए चोर के खिलाफ छह से अधिक संगीन धाराओं में केस दर्ज है। घटना में शामिल दो अन्य वांछितों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद डीबीआर भी बरामद कर लिया जाएगा।