{"_id":"61e7beb96874a079c01d3fec","slug":"sand-mining-contractor-accused-of-demanding-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बालू खनन के ठेकेदार ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, तहरीर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बालू खनन के ठेकेदार ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, तहरीर दर्ज
Wed, 19 Jan 2022 01:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:03 PM IST
सार
गीडा थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन स्थित कार्यालय में घुसकर बालू खनन के ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 16 जनवरी को कार से आए चार-पांच बदमाशों ने रुपये की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
मंगलवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी संतोष यादव का बालू खनन का पट्टा हुआ है। गीडा के बड़गहन में उन्होंने कार्यालय खोला है।
विज्ञापन
संतोष ने तहरीर में लिखा है कि वे 16 जनवरी को अपने कार्यालय में बैठे थे। रात में एक बजे के करीब कार से चार-पांच लोग आए और खनन कराने के बदले रंगदारी की मांग करते हुए गाली देने लगे। एक व्यक्ति हाथ में कार्बाइन लिए था।
विज्ञापन
उसने जान से मारने की धमकी दी। इस संदर्भ में गीडा थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।