फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sadhu dead body found in suspicious condition in sahajanwa Gorakhpur

गोरखपुर: संदिग्ध हाल में मिला साधु का शव, हत्या की आशंका

Fri, 23 Jul 2021 09:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jul 2021 09:02 PM IST
सार

सहजनवां थाना क्षेत्र के मकरहट स्थित रामजानकी मंदिर का मामला, गले पर चोट का निशान देख ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका।

विज्ञापन
Sadhu dead body found in suspicious condition in sahajanwa Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के मकरहट स्थित रामजानकी मंदिर के साधु शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में अचेत अवस्था में मिले। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने साधु को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन हो रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिलुआताल थाना क्षेत्र के निरपुर दूबी गांव निवासी राजेंद्र यादव उर्फ साधु बाबा पाली क्षेत्र के मकरहट गांव स्थित रामजानकी मंदिर में तकरीबन 20 वर्षों से पूजा पाठ करते थे। वे मंदिर परिसर में ही रहते भी थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि साधु मंदिर परिसर में अचेत अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साधु के गले, चेहरे व हाथ पर चोट के निशान को देखते हुए ग्रामीणों ने डॉयल 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सहजनवां राज प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि साधु लंबे समय से बीमार थे और उनकी दवा संतकबीरनगर से चल रही थी। बताया जा रहा है कि मंदिर के नाम से चार एकड़ खेत और बाग है। कुछ वर्ष पहले साधु की पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई थी।


इस संबंध में एसओ सहजनवां राज प्रकाश सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है जिसे देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed