{"_id":"5edb2785e71a0f3d2f569c31","slug":"quarantine-youth-commits-suicide-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, घर वालों ने कहा- नहीं पता है वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्वारंटीन युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, घर वालों ने कहा- नहीं पता है वजह
Sat, 06 Jun 2020 04:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Jun 2020 04:02 PM IST
सार
- पिपराइच इलाके की घटना, 28 मई को पुणे से आया था युवक
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए लिया नमूना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर में शुक्रवार देर शाम एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाहर से आए क्वारंटीन युवक ने खुदकुशी कर ली है। इससे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पिपराइच इलाके के मुड़ेरी गढ़वा वार्ड में क्वारंटीन किए गए युवक ने शुक्रवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बीते 28 मई को पुणे से लौटने के बाद उसे एक खाली मकान में क्वारंटीन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोरोना जांच के लिए नमूना लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
खाली मकान में था क्वारंटीन
जानकारी के मुताबिक, गढ़वा वार्ड नंबर एक निवासी युवक पुणे में एक फैक्ट्री में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान 28 मई को वह घर लौटा। उसे पिपराइच के सोनबरसा रोड स्थित एक खाली मकान में एहतियातन क्वारंटीन करा दिया गया था।
युवक के पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर आया था। शाम को वापस क्वारंटीन वाले मकान में गया और कुछ देर बाद ही उसके खुदकुशी कर लेने की सूचना मिली। मौके पर गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पिपराइच पुलिस के मुताबिक, जांच के लिए नमूना लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है।