{"_id":"61ef834fcd96564abf762f2a","slug":"police-took-shooters-who-killed-bjp-leader-on-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भाजपा नेता की हत्या करने वाले शूटरों को पुलिस ने लिया रिमांड पर, प्रधानी चुनाव में मारी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: भाजपा नेता की हत्या करने वाले शूटरों को पुलिस ने लिया रिमांड पर, प्रधानी चुनाव में मारी थी गोली
Tue, 25 Jan 2022 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:27 AM IST
सार
पुलिस 11 अप्रैल 2021 को आरोपी रामसमुझ, बहादुर चौहान, जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, दिवाकर सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर चुकी थी। बाद में शूटर राजवीर और सतनाम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिन्हें पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी राजबीर और सतनाम सिंह। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में घर के पास ही भाजपा नेता बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या करने के अभियुक्त दो शूटरों को 14 दिन के रिमांड पर पुलिस गोरखपुर लेकर आएगी। पंजाब के रहने वाले दोनों शूटर वर्तमान में बरेली जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
गुलरिहा पुलिस उनसे पूछताछ के बाद हत्या में इस्तेमाल असलहे को बरामद करेगी। दोनों शूटरों ने गिरफ्तारी की डर से दूसरे मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। उनकी गिरफ्तारी अभी इस मुकदमे में नहीं हो पाई थी। उनके साथियों से पूछताछ के बाद इनका नाम सामने आया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा कस्बा निवासी भाजपा नेता बृजेश सिंह प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। पर्चा दाखिला से एक दिन पहले दो अप्रैल 2021 की रात गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके भाई भोला सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
हालांकि, जांच में सामने आया कि वे घटना में लिप्त नहीं थे। जांच के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों को विवेचना में बरी कर दिया था। पुलिस की जांच में बहादुर चौहान, जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, दिवाकर सिंह उर्फ गोलू, राजवीर, सतनाम का नाम सामने आया था।
पुलिस 11 अप्रैल 2021 को आरोपी रामसमुझ, बहादुर चौहान, जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, दिवाकर सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर चुकी थी। बाद में शूटर राजवीर और सतनाम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिन्हें पुलिस ने रिमांड पर लिया है।