पुलिस ने बदमाशों पर कसा शिकंजा, ऑक्सीजन कांड के आरोपी डॉ. कफील समेत 81 की खोली हिस्ट्रीशीट
- 70 नए बदमाशों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की
- जमानत पर जेल से छूटे बदमाशों को फिर भिजवाया जेल, निगरानी भी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले की पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड के आरोपित डॉ. कफील समेत 81 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली है। 70 नए बदमाशों को चिह्नित कर उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जमानत पर छूटे बदमाशों की निगरानी की जा रही है। इसमें से कइयों को पुलिस ने दोबारा जेल भिजवाया है।
पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस हर गांव में बदमाशों की पहचान कर रही है। 300 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। चार्ज लेने के दौरान एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बदमाशों पर शिकंजा कसने का निर्देश जारी किया था। एसएसपी ने एक-एक अभियान की खुद मानीटरिंग की तो इसका असर सामने आने लगा है।
लंबे समय से बंद हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई को दोबारा शुरू कराया गया है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।
अपराध से कमाई गई 1.94 करोड़ की संपत्ति जब्त
अपराध के दम पर कमाई गई संपत्ति को जब्त कराने की कार्रवाई पुलिस तेजी से कर रही है। हाल के दिनों में करीब 16 बदमाशों के 1.94 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
इनकी खुली है हिस्ट्रीशीट
राजघाट के डॉ. कफील, कोतवाली के अंकित कुमार शर्मा, चंदन उर्फ हर्ष चौहान, एहतेशाम खान, तिवारीपुर इलाके के आशीष पासवान, गणेश गौड़, मंटू उर्फ विशाल निषाद, अजीत यादव, महताब, अजमत उल्लाह, कैंट इलाके के धीरू पासवान, विवेक चौहान, विवेक विश्वकर्मा, राजकुमार, रवि कुमार, खोराबार के राणा प्रताप सिंह, बच्चा बाबू उर्फ अजय गुप्ता, अभिषेक राजभर, रामगढ़ताल इलाके के अमित, सागर गौड़, सन्नी, सोनू यादव, दुर्गेश कुमार, शाहपुर के प्रवीण पांडेय, विवेक कुमार, कैंपियरगंज के अतिकुर्रहमान, दुर्गेश यादव, सुरेंद्र यादव, सहजनवां के शक्ति यादव, श्रवण कुमार, सत्यपाल यादव, यदुनंदन यादव, सुधांशु द्विवेदी, चौरीचौरा के ईश्वर चंद जायसवाल, अरविंद सिंह, प्रवीण चौधरी, छठ्ठू राठौर, विशाल जायसवाल, झंगहा के झीनक, पिपराइच के सूरज चौहान, दिलीप, सद्दाम हुसैन, दिनेश यादव, मंटू उर्फ आकाश, गुलरिहा के मनौव्वर अली, चंदा, संदीप प्रजापति, राम सिंह यादव, मुन्ना चौहान, अविनाश जायसवाल, योगेंद्र निषाद, बांसगांव के धर्मवीर, विनोद यादव, गगहा की रिंकी उर्फ गोस्वामी, अर्जुन जायसवाल, बेलीपार के शैलेंद्र यादव, जयगोपाल, अच्छेलाल, विशाल गुप्ता, गोला के विजेंद्र नरायण, मोतीलाल विश्वकर्मा, चंदन राय, बड़हलगंज के जुबेर कुरैशी, सोनू यादव, भोला कुरैशी, पंकज राय, मयंक, राजन तिवारी, विशाल राय, उरुवा के अतुल पांडेय, दुर्गेश यादव, बलराम तिवारी, अर्जुन, बेलघाट के धर्मेंद्र कुमार, खजनी के नृपचंद, दिग्विजय सिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र, गोलू प्रजापति, सिकरीगंज के करीम अंसारी और वाल्मीकि शुक्ला।