फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police Kurk Gangster accused Village head husband home in gorakhpur

गैंगस्टर के आरोपित प्रधान पति की संपत्ति कुर्की का आदेश, पुलिस ने जब्त की गाड़ियां

Sat, 15 Aug 2020 08:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Aug 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Police Kurk Gangster accused Village head husband home in gorakhpur
उत्तर प्रदेश पुलिस
गोरखपुर पुलिस रिकॉर्ड में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने कई गैंगेस्टर की संपत्ति को कुर्क करने के लिए डीएम फाइल भेजी थी। इसी क्रम में डीएम के आदेश पर शनिवार की दोपहर खोराबार के सिक्टौर करमहिया गांव के प्रधान पति राजेश निषाद के घर पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


प्रधान पति को हिरासत में लेने के साथ ही पुलिस ने उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया है। राजेश के खिलाफ दो वर्ष पूर्व गिरोह बनाकर नकली शराब बनाने का केस दर्ज हुआ था। साथ ही गैंगेस्टर की भी कार्रवाई हुई थी। जिसमें वो जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन


इधर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस गैँगेस्टर के आरोपितों की गलत तरीके से कमाई गई संपत्ति का ब्यौरा जुटाकर सूची बनाई थी। एसएसपी ने सूची भेजकर डीएम से अनुमति लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके बाद शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सीओ केंट सुमित शुक्ल तीन थानों की फोर्स के साथ प्रधान पति राजेश के करमहिया स्थित घर पहुंचे और 134(ए) की कार्रवाई करते हुए उनकी जेसीबी मशीन, बुलेट, ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर थाने लाई। साथ ही पूछताछ के लिए राजेश निषाद को भी थाने लाई और देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस को कुछ और गड़ियों की सूचना थी लेकिन प्रधान पति उन गड़ियों को पहले हो बेच चुका है। पुलिस उन गड़ियों को भी जब्त करेगी। वही उनके निर्मणाधीन मकान सहित कुछ और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है कि वह उनके नाम से है या प्रधान पत्नी के नाम से है। क्या मकान अवैध कारोबार से अर्जित धन से ली गई है या नहीं। 

विकास दुबे एनकाउंटर के बाद गैंगेस्टर के आरोपितों की संपत्ति जब्त करने की जिले की यह अभी पहली कार्रवाई है। आगे भी आने वाले दिनों में अलग-अलग थानों के कई गैंगेस्टर के आरोपितों की संपत्ति जब्त होगी। वंहीं यह भी चर्चा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कुछ माह पहले डीएम से शिकायत भी की थी। 


इस संबंध में सीओ केंट सुमित शुक्ल ने बताया कि गैंगेस्टर के आरोपित प्रधान पति की संपत्ति जब्त की गई है। आगे भी जांच की जा रही है। आगे और भी गैंगेस्टर के आरोपितों पर कार्रवाई संभव है। वही प्रधान मंजू देवी व उनके पति राजेश निषाद ने कहा कि जब्ती की कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस आदि भी नहीं मिली है। जो गाड़ियां जब्त की गई है वह सभी लोन पर खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed