फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police Interrogation on two man in old Rais Nusrat Ullah Murder case in gorakhpur

पुराने रईस हत्याकांड में पुलिस ने दो और को उठाया, जल्द हो सकता है पर्दाफाश

Mon, 02 Mar 2020 01:55 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Mar 2020 01:55 PM IST
सार

  • एक नामजद आरोपित अनिल सोनकर का करीबी, दूसरा गोपलापुर का रहने वाला

विज्ञापन
police Interrogation on two man in old Rais Nusrat Ullah Murder case in gorakhpur
नुसरत उल्लाह वारसी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजघाट इलाके के बनकटी चक में स्थित आवास में घुसकर पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को उठाया है। पकड़ा गया एक युवक नामजद आरोपित अनिल सोनकर का रिश्तेदार है। वहीं दूसरा गोपलापुर का रहने वाला अनिल चौहान है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि अहम सुराग हाथ लगे है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को नामजद आरोपित कोतवाली निवासी अनिल सोनकर के उठाए जाने की खबर आई थी। कुछ पुलिस वालों ने इसकी पुष्टि भी की थी। लेकिन रविवार को पुलिस ने अनिल सोनकर के उठाए जाने से इंकार किया। उसका कहना है कि तलाश चल रही है। अनिल पर दो करोड़ रुपये हड़पने का कैंट में नुसरत ने केस कराया था। मामले में दूसरा नामजद आरोपित गोरखनाथ निवासी इमामुद्दीन घटना के बाद से ही पुलिस हिरासत में है। वहीं रविवार को पुलिस ने अनिल के एक रिश्तेदार और गोपलापुर निवासी अनिल चौहान को उठा लिया।
विज्ञापन


अनिल चौहान से गोपलापुर स्थित एक जमीन को लेकर नुसरत का विवाद चल रहा था।  कुछ और लोगों को भी थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, एक हफ्ते की जांच में पुलिस के हाथ जो साक्ष्य लगे हैं, उससे वारदात को शूटर से अंजाम देने की आशंका जताई गई है। 22 फरवरी की रात नुसरत उल्लाह वारसी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नुसरत पड़ोसी के घर से कैरम खेल कर लौट रहे थे। रात ग्यारह बजे के करीब एक शख्स उनके कंधे पर हाथ रखकर अंदर गया था और फिर आंगन में नुसरत उल्लाह का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed