फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police disclose Gorakhpur Double murder case

डबल मर्डर: संपत्ति के लालच में पिता और पत्नी के साथ की थी मां व भांजे की हत्या, पांच गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2020 09:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Oct 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Police disclose Gorakhpur Double murder case
डबल मर्डर का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में शाहपुर के रामजानकी नगर में महिला चंदा देवी और उनके नाती नैतिक की हत्या संपत्ति के लालच में चंदा देवी के पुत्र विशाल ने की थी। वारदात में चंदा के पति विरेंद्र, विशाल की पत्नी रंजना, साला हिस्ट्रीशीटर बीएन सिंह और दोस्त गोलू भी शामिल था। पुलिस ने 24 घंटे में ही घटना का पर्दाफाश कर शुक्रवार को पांचों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
घटना का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी जोगेेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि शाहपुर के रामजानकी नगर में गुरुवार की शाम एक मकान में बुजुर्ग महिला चंदा देवी व उनके नाती नैतिक का शव मिला था। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद चंदा की बेटी सोनी की तहरीर पर चंदा के बेटे विशाल, बहू रंजना, पति विरेंद्र, विशाल के साले बीएन सिंह उर्फ भृगनाथ सिंह निवासी मानस विहार कॉलोनी व विशाल के दोस्त गोलू विश्वकर्मा निवासी बशारतपुर के खिलाफ हत्या, शव छिपाने तथा साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया। जांच में सामने आया कि संपत्ति में हिस्सा न देने के लिए हत्या की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभी आरोपितों को शाहपुर के बांसमंडी के पास से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 अक्तूबर को ही रच ली थी हत्या की साजिश
एसएसपी ने बताया कि मां की हत्या की साजिश विशाल ने 13 अक्तूबर को रच ली थी। इसमें उसने पिता विरेंद्र, पत्नी रंजना, साले बीएन सिंह को भी शामिल कर लिया। साजिश के तहत ही विशाल पत्नी रंजना को लेकर गुरुवार की सुबह ससुराल गया और उसे वहीं छोड़ दिया। बाद में दोस्त गोलू को भी साथ मिला लिया।

विशाल दोस्त गोलू, साले बीएन सिंह को लेकर दोपहर में करीब 12 बजे से 1.30 बजे के बीच घर पहुंचा। जहां मां चंदा व भांजा नैतिक था। पहले नैतिक का गला दबाया। फिर चंदा की हत्या की। नैतिक अचेतावस्था से उठ गया तो उसकी भी घर में रखी छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चाकू, छुरी व खून के छींटे पड़े कपड़े को थैले में रखकर घर में ही आलमारी के पीछे छिपा दिया और फरार हो गए। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है जिससे आरोपित वारदात कर भागे थे।

 

किराने की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पकड़ आए

पुलिस के अनुसार घर के पास की एक किराने की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में विशाल की गाड़ी से आते और हत्या के बाद जाते हुए तस्वीर कैद हुई है। जिससे पुलिस को जांच में सहायता मिली। पुलिस ने बताया कि चंदा देवी के पति रिटायर्ड रेलकर्मी विरेंद्र को पूरी घटना के बारे में मालूम था। वह घटना के वक्त पास के एक मैकेनिक की दुकान पर बैठे रहे। उन्होंने किसी काम से पहले दुकान पर काम करने वाले एक नौकर को घर में भेजा। उसने घर में शव देखा तो चिल्लाते हुए बाहर आया। जिसके बाद विरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।

पैरों के निशान की जांच कराएगी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से दो लोगों के फुट प्रिंट मिले हैं। पुलिस विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उसकी जांच कराएगी ताकि आरोपियों को सजा दिलाने में मदद मिल सके। पुलिस ने बताया कि विशाल का साला बीएन सिंह अभी एक महीना पहले ही जेल से छूूटा है।

वह मुठभेड़ में मारे गए शातिर बदमाश विपिन सिंह का साथी है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी विशाल नगर निगम की कूड़े ढोने वाली गाड़ी का चालक है। वहीं उसका दोस्त गोलू दैनिक मजदूरी का काम करता है। पैसे के लालच व मित्रता में वह अपराध में शामिल हो गया।

सात साल से चंदा और विरेंद्र में चल रहा था विवाद
रामजानकी नगर निवासी विरेंद्र सिंह रिटायर्ड रेलकर्मी हैं। पिछले सात साल से उनका उनकी पत्नी चंदा से विवाद चल रहा था। पत्नी पचपेड़वा में किराए पर रहतीं थीं। दोनों के बीच सुलह के बाद चंदा बेटी सोनी के बेटे नैतिक (12) के साथ बीते 13 अक्तूबर को वापस रहने आईं थीं।

मकान के एक हिस्से में विशाल, रंजना व विरेंद्र रह रहे थे। दो कमरों में चंदा व उनका नाती नैतिक रह रहे थे। चंदा की बेटी सोनी की दो शादियां हुईं हैं। दूसरी शादी मेंहदावल में हुई लेकिन वह पति से अलग रहकर शाहपुर इलाके में ही रह रहीं हैं। कुछ दिनों से चंदा भी उनके साथ ही थीं। वीरेंद्र और विशाल को डर था कि चंदा और सोनी संपत्ति में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed