{"_id":"61ef8463fc59a1256d1d4eff","slug":"police-caught-two-trucks-carrying-cattle-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस ने गोवंश लदे दो ट्रकों को पकड़ा, चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पुलिस ने गोवंश लदे दो ट्रकों को पकड़ा, चालक फरार
Tue, 25 Jan 2022 10:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:32 AM IST
सार
इंस्पेक्टर ने बताया कि तस्कर गोवंशीय पशुओं को देवरिया के रास्ते बिहार ले जाने के फिराक में थे। टीम में एसआई राजेश पांडेय, जुगेश आनंद, जगदंबा प्रसाद, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
पकड़े गए पशु।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर पुलिस ने रामजानकी मार्ग स्थित कृतपुरा के पास से रविवार को गोवंशीय लदे दो ट्रकों को पकड़ा। दोनों ट्रक में पांच दर्जन पशु ठूंस कर भरे गए थे। इनमें से सात मृत मिले। इस दौरान चालक व खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध अधिनियम, जालसाजी का केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर उमेश बाजपेयी रविवार में अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोहरीघाट की तरफ से आ रहे दो ट्रकों को पटना चौराहे पर रोका। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा कर बड़हलगंज-बरहज मार्ग स्थित कृतपुरा के पास गाड़ी रोक ली। इस दौरान चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। ट्रकों में 60 गोवंशीय पशु ठूंसकर भरे गए थे। जिसमें 41 बछड़ा व 19 गाय थी।
विज्ञापन
जीवित पशुओं को गोला स्थित गोशाला में सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मृत पशुओं के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्साधिकारी गोला को रिपोर्ट भेजी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तस्कर गोवंशीय पशुओं को देवरिया के रास्ते बिहार ले जाने के फिराक में थे। टीम में एसआई राजेश पांडेय, जुगेश आनंद, जगदंबा प्रसाद, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।