{"_id":"5f89a4158ebc3e750249358e","slug":"police-caught-illegal-gun-factory-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस ने असलहा फैक्टरी का किया भंडाफोड़, आरोपी बोले- 'साहब, बेरोजगार थे'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पुलिस ने असलहा फैक्टरी का किया भंडाफोड़, आरोपी बोले- 'साहब, बेरोजगार थे'
Fri, 16 Oct 2020 07:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Oct 2020 07:15 PM IST
सार
- मौके से अवैध शस्त्र निर्माण करते दो आरोपी पकड़े गए
- 315 बोर के चार तमंचे, उपकरण आदि बरामद
- बस्ती, अंबेडकरनगर आदि जगहों पर तीन से पांच हजार कीमत में बेचते थे
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि वह बेरोजगार हैं, इसलिए यह काम कर रहे थे।
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के महुली पुलिस ने गुरुवार की रात क्षेत्र के जोगाराजा स्थित समय माता मंदिर के दक्षिण पीपल के पेड़ के पास असलहा फैक्टरी पकड़ी। मौके से चार अदद 315 बोर के तमंचे और शस्त्र निर्माण के उपकरण आदि बरामद किए। पकड़े गए आरोपी अवैध असलहों को बस्ती, आंबेडकरनगर आदि जनपदों में तीन से पांच हजार रुपये में बेच देते थे। पकड़े गए दोनों आरोपी महुली क्षेत्र के ही निवासी हैं।
विज्ञापन
एएसपी संजय कुमार ने पत्रकारवार्ता में बताया कि एसओ महुली प्रदीप सिंह ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ सूचना के आधार पर गुरुवार की रात जोगाराजा स्थित समय माता मंदिर के दक्षिण पीपल के पेड़ के पास से असलहे की फैक्टरी पकड़ी। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोपाल पांडेय पुत्र नकछेद पांडेय निवासी भिनखिनीचक और सर्वजीत शर्मा पुत्र दयाराम निवासी खरवनिया खुर्द थाना महुली के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम ने चार अदद 315 बोर का कट्टा, छह अदद नाल 315 बोर, दो अदद हेक्सा ब्लेड आरी, दो अदद छीनी, सड़सी, पिलास, आठ अदद स्प्रिंग बड़ा व सात अदद छोटा स्प्रिंग, पिलास, रेती, छह अदद बड़ा रिपीट, 17 अदद छोटा रिपीट, इमरजेंसी लाइट, तीन किलोग्राम कोयला, भट्ठी बरामद की।
बेरोजगारी का दिया हवाला
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि दोनों बेरोजगार हैं। आर्थिक तंगी के कारण गलत संगत में पड़ गए। दोनों अवैध शस्त्रों का चोरी-छिपे निर्माण करते हैं और सीमावर्ती जनपद बस्ती, आंबेडकरनगर आदि स्थानों में बेचते हैं। एकांत स्थान होने की वजह से रात में ही शस्त्रों का अवैध तरीके से निर्माण कर रहे थे और पकड़ लिए गए।
इन शस्त्रों को चार से पांच हजार रुपये में बेच देते हैं। पकड़े गए आरोपी गोपाल पांडेय का आपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपी सर्वजीत शर्मा के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया गया। सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम में एसआई राम प्यारे शुक्ल, हेड कांस्टेबल पप्पू सिंह, अनिल यादव, श्रवण कुमार यादव, कमलेश यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल अंजेश गुप्ता शामिल रहे। एएसपी ने पुलिस टीम की पीठ भी थपथपाई।