फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested pharmacist accused of Embezzlement of government money in kushinagar

शर्मनाक आपदा को बनाया अवसर: सैनिटाइजर में पानी मिलाकर आपूर्ति करता था फार्मासिस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 22 May 2021 07:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 May 2021 07:46 PM IST
सार

धोखाधड़ी और गबन के आरोपी फार्मासिस्ट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सैनिटाइजर में पानी मिलाने और सरकारी धन के गबन का है आरोप

विज्ञापन
Police arrested pharmacist accused of Embezzlement of government money in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सैनिटाइजर में पानी मिलाकर आपूर्ति करने और सरकारी धन के गबन के आरोप में एक फार्मासिस्ट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। फार्मासिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीएम के निर्देश पर सीएमओ की तरफ से तहरीर दी गई थी।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन की ओर से सैनिटाइजर की आपूर्ति की गई थी, जिसमें पानी मिलाकर जिला अस्पताल में आपूर्ति करने की शिकायत डीएम को मिली थी। डीएम ने मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया था।
विज्ञापन


कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ ने अपने कार्यालय में कार्यरत 55 वर्षीय फार्मासिस्ट अशोक यादव के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर सैनिटाइजर में पानी मिलाकर आपूर्ति करने तथा सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी फार्मासिस्ट कसया थाना क्षेत्र के जिगना गांव का निवासी है, जो मौजूदा समय में पडरौना शहर के तुलसीनगर में रहता था। एसपी सचिंद्र पटेल और एएसपी एपी सिंह के निर्देश पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। फार्मासिस्ट को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई अमित कुमार राय, एसआई राकेश रोशन सिंह और हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed