{"_id":"5e89b8da8ebc3e6feb3e9658","slug":"photo-posted-on-social-media-without-depositing-rs-5-lakh-in-pm-relief-fund-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM राहत कोष में 5 लाख रुपये बिना जमा किए सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो, अब पहुंच गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
PM राहत कोष में 5 लाख रुपये बिना जमा किए सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो, अब पहुंच गया जेल
Sun, 05 Apr 2020 08:53 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
PM cares Fund
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के संकट में सरकार को सहयोग करने के नाम पर फर्जी चेक जारी कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और गुंडा एक्ट के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी रजनीकांत मद्धेशिया दुदही बाजार में कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है। वह दुदही बाजार में मोबाइल की दुकान संचालित करता है। एक सप्ताह पहले उसने कोरोना महामारी से बचाव के लिए उसने प्रधानमंत्री राहत कोष में उसने पीएनबी की दुदही शाखा के खाते के चेक से पांच लाख रुपये का चेक काटा था। इसके बाद उसने चेक का फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
दुदही के भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुंदन ने युवक पर फर्जीवाड़ा कर देश के साथ मजाक करने का आरोप लगाते हुए विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि जिस खाता का चेक है, उसमें धनराशि बहुत कम है, जबकि चेक पांच लाख रुपये का काटा गया है। इसके अलावा यह चेक जिला प्रशासन को दिया ही नहीं गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा आरोपी युवक पहले से ही गुंडा एक्ट में निरुद्ध है, जो जिलाबदर कर दिया गया है। इसके बावजूद वह दुदही में ही रह रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक पर फर्जीवाड़ा, आईटी एक्ट एवं गुंडा एक्ट का उल्लंघन करने समेत विभिन्न आरोपो में मुक़दमा दर्ज़कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी, आईटी एक्ट एवं गुंडा एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस चेक से प्रधानमंत्री राहत कोष में सहायता करने दावा किया है, उस खाता में रुपये ही निहायत कम हैं।