{"_id":"6213181d162c8c4ed351b27e","slug":"passengers-beat-head-of-loco-pilot-in-mordhwaj-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मोरध्वज एक्सप्रेस में यात्रियों ने लोको पायलट का सिर फोड़ा, इस मामूली बात को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: मोरध्वज एक्सप्रेस में यात्रियों ने लोको पायलट का सिर फोड़ा, इस मामूली बात को लेकर हुआ विवाद
Mon, 21 Feb 2022 10:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:12 AM IST
सार
ऑल इंडिया लोको पायलट रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के महामंत्री विनय शर्मा के नेतृत्व में बहुत सारे लोको पायलट स्टेशन पहुंच गए और ट्रेन में मारपीट करने वाले यात्रियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
घायल लोको पायलट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरौनी से जम्मू जा रही मोरध्वज एक्सप्रेस में गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों और लोको पायलट के बीच कहासुनी हो गई। मारपीट में लोको पायलट का सिर फूट गया। उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरपीएफ और रेलवे स्टाफ जब तक ट्रेन के पास पहुंचता, ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर करीब पौने दो बजे मोरध्वज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर सात पर आई थी। ट्रेन में गोंडा स्टेशन पर ड्यूटी करने के लिए गोरखपुर से पांच लोको पायलट एसी-3 कोच बी-3 में सवार हुए। सीट नहीं मिलने पर दो लोको पायलट बी-2 कोच में चले गए। वे कोच के गेट के पास खड़े थे।
विज्ञापन
इसी बीच कोच के टॉयलेट में सवार एक यात्री से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कई और यात्री आ गए और लोको पायलट करुणेश कुमार सिंह की पिटाई कर दी। करुणेश का सिर फूट गया। उन्हें सहयोगी रेलवे अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
उधर, सूचना पाकर आरपीएफ इंस्पेक्टर और करीब 15 लोको पायलट प्लेटफॉर्म सात पर पहुंच गए। इसी बीच ट्रेन रवाना हो गई। ऑल इंडिया लोको पायलट रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के महामंत्री विनय शर्मा के नेतृत्व में बहुत सारे लोको पायलट स्टेशन पहुंच गए और ट्रेन में मारपीट करने वाले यात्रियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने घटना की निंदा करते हुए रेलवे स्टाफ की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।