फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One lakh goods theft in Sardaranagar ADO Panchayat office

सरकारी दफ्तर भी सुरक्षित नहीं, जानें क्या हो गया गायब, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Jan 2020 07:40 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सरदारनगर (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सरदारनगर (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Mon, 20 Jan 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
One lakh goods theft in Sardaranagar ADO Panchayat office
सांकेतिक तस्वीर।
चौरीचौरा इलाके के सरदारनगर ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत परमात्मा पांडेय के दफ्तर का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की रात में एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को कार्यालय पहुंचे एडीओ पंचायत ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर हल्का दरोगा प्रह्लाद गौंड दलबल के साथ पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत ने बताया कि कार्यालय का ताला तोड़कर दो बैटरी, दो कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर, एक यूपीएस व एक रिवॉल्विंग चेयर की चोरी की गई है। इससे 15 दिन पूर्व ब्लॉक के ही उर्दू बाबू जाकिर हुसैन के घर में ताला तोड़कर एक बेड, एक साइकिल, फर्नीचर की चोरी की गई थी। जाकिर हुसैन ने चोरी की सूचना पुलिस को दिया था लेकिन अभी तक चोर नही पकड़े जा सके।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय में भी चोरी
प्राथमिक विद्यालय पंसरही में रविवार की रात में ही ताला तोड़कर चोरों ने खेल का सामान, दो गैस सिलिंडर व कार्यालय की स्टेशनरी चोरी हुई है। प्रधानाध्यापक ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed