{"_id":"5e1c8b4e8ebc3e87fd1f23bf","slug":"mother-beaten-by-son-killing-of-farmer-who-came-to-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म देने वाली मां को डंडे मार रहा था युवक, बचाव को आए किसान के खून से रंगे हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जन्म देने वाली मां को डंडे मार रहा था युवक, बचाव को आए किसान के खून से रंगे हाथ
Tue, 14 Jan 2020 02:36 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, राउतपार (संतकबीरनगर)।

Published by: विजय जैन
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण (इनसेट में मृतक किसान)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस मां ने उसे जन्म दिया, पाला पोसा, बड़ा हुआ तो उसी मां को डंडे से पीट रहा था युवक। बीच बचाव को आए किसान को नहीं पता था कि बेटे के सिर पर खून सवार है, वो मार देगा। हुआ भी यही, मां की पिटाई को रोकने आए किसान के खून से ही बेटे ने हाथ रंग लिए।
वारदात, संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के राउतपार में रविवार शाम हुई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राउतपार गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव पुत्र मोहित यादव किसी बात से नाराज होकर अपनी मां की पिटाई कर रहा था। उसी दौरान 50 वर्षीय किसान रहमत अली पुत्र सैफुल्लाह पहुंच गए। बीच-बचाव करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि हरिश्चंद्र यादव ने अपनी मां की पिटाई छोड़ कर रहमत अली के सिर में डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे रहमत अली को सिर में गंभीर चोटें आई। राउतपार गांव निवासी अली हुसैन ने बताया कि बहनोई रियाज अहमद की मदद से चाचा रहमत अली को जिला अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल की स्थिति नाजुक बता कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के दौरान नौसढ़ के पास रहमत अली की मौत हो गई।
इधर घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने आरोपी हरिश्चंद्र को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। सोमवार को पीड़ित अली हुसैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हरिश्चंद्र यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।