{"_id":"60b3a55e8ebc3e99ae52fe2d","slug":"modi-chemicals-employee-arrested-for-stole-oxygen-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की कालाबाजारी: फैक्टरी से चोरी कर बेच रहे है थे सिलिंडर, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑक्सीजन की कालाबाजारी: फैक्टरी से चोरी कर बेच रहे है थे सिलिंडर, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
Sun, 30 May 2021 08:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 May 2021 08:16 PM IST
सार
गीडा पुलिस ने तहरीर पर 19 मई को दर्ज किया था केस, रविवार को पकड़ा, एक ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद कर आरोपित को जेल भेजा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में गीडा पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर की चोरी कर बेचने वाले मोदी केमिकल्स के एक कर्मचारी को रविवार को बाघागाड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक सिलिंडर भी बरामद किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस काम में उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे। जिनका नाम हासिल कर पुलिस तलाश में जुटी है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपित की पहचान रामगढ़ताल इलाके के महेवा निवासी जयकिशन निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गीडा सेक्टर 13 स्थित मोदी केमिकल्स के विवेक कुमार सिंह ने गीडा थाने में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
19 मई को दी गई तहरीर में विवेक ने बताया कि कर्मचारी जयकिशन निषाद अपने कुछ साथियों के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर की चोरी करके लोगों को बेच दिया करता है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि कितने सिलिंडर इस तरह से चोरी कर बेचे गए है।