फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscriants Looted Thirty thousand from retired railwayman in Gorakhpur

गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, रिटायर्ड रेलकर्मी से तीस हजार की लूट

Thu, 20 Aug 2020 08:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Aug 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Miscriants Looted Thirty thousand from retired railwayman in Gorakhpur
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के पादरी बाजार स्थित एसबीआई शाखा से तीस हजार रुपये निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड रेल कर्मचारी से लूट का मामला सामने आया है। वह पैदल ही घर लौट रहे थे, तभी सामने से आए बाइक सवार बदमाश झोले में रखे रुपये छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और इसे गुलरिहा इलाके का मामला बताया। गुलरिहा पुलिस को सूचना दी गई। काफी देर तक सीमा विवाद के बीच ही सीओ क्राइम प्रवीण सिंह भी पहुंच गए और मामला गुलरिहा इलाके का होने पर पुलिस को जांच के निर्देश दिए। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से आरोपितों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिवपुर सहबाजगंज निवासी राघव सिंह वाराणसी में रेलवे के  डीएसडब्ल्यू से रिटायर्ड हैं। उनका खाता पादरीबाजार स्थित एसबीआई शाखा में है। बृहस्पतिवार की शाम उन्होंने बैंक से तीस हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये झोले में रखकर वह पैदल ही घर की ओर जाने लगे। बैंक से अभी दो सौ मीटर ही आगे गए थे कि सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गए। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में जुटी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed