फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Land Dispute News: miscreants shot Man in chest with licensed gun in land dispute at deoria

देवरिया: भूमि विवाद में लाइसेंसी बंदूक से शख्स के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

Wed, 01 Sep 2021 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Sep 2021 01:46 PM IST
सार

गांव के एक व्यक्ति से रास्ते की भूमि को लेकर विवाद हुआ विवाद। रास्ते से ईंट हटाने के दौरान दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने कहासुनी के बाद गोली मार दी।

 

विज्ञापन
Deoria Land Dispute News: miscreants shot Man in chest with licensed gun in land dispute at deoria
गोला लगने से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार में बुधवार की सुबह भूमि के विवाद में लाइसेंसी बंदूक से एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, बेलवा बाजार निवासी धर्मेंद्र राव (50) पुत्र रविंद्र राव का अपने ही गांव के एक व्यक्ति से रास्ते की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। बुधवार सुबह उनका भतीजा शुभम रास्ते से ईंट हटा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गए और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


विवाद इस कदर बढ़ गया कि कुछ ही देर में हाथापाई होने लगा और एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से धर्मेंद्र राव के सीने में गोली मार दी। घटना के बाद अफरा- तफरी मच गई और सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को परिजन जिला अस्पताल पहुंचाए।  
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि सीने में गोली लगने के कारण उनकी हालत खराब है। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। गोली चलने की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इस बाबत थानेदार राम मोहन सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेने के लिए छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed