{"_id":"62b303acb4d0353f53127999","slug":"miscreants-escaped-with-a-bag-full-of-money-from-delivery-van-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डिलिवरी वैन से रुपयों से भरा बैग लेकर उचक्के फरार, CCTV से हो रही तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gorakhpur News: डिलिवरी वैन से रुपयों से भरा बैग लेकर उचक्के फरार, CCTV से हो रही तलाश
Wed, 22 Jun 2022 05:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:27 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीमें लगाई गई है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के सिकटौर स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद के पास डिलिवरी वैन से रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक सवार तीन बदमाश फरार हो गए। बैग में 73 हजार 398 रुपये थे। चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है। चालक ने मामले में खोराबार पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नौसड़-खजनी मार्ग पर हरैया मोड़ के पास उड़ान एक्सप्रेस कंपनी का दफ्तर है। कंपनी ऑनलाइन आर्डर पर किराने का खाद्य सामग्री मैजिक गाड़ी से जगह-जगह जाकर दुकानों पर पहुंचाती है। कंपनी का वैन चालक सिकरीगंज के सहुआ निवासी रमेश यादव एक अन्य कर्मचारी गीडा के तेनुआ टोल प्लाजा निवासी रामशरण गुप्ता के साथ डिलिवरी वैन से सामान पहुंचाने बुधवार की सुबह निकला था।
विज्ञापन
पहले ये लोग खोराबार के रायगंज में दो दुकानों, सूबाबाजार की एक दुकान, जंगलसिकरी और रानीडिहा के एक दुकान पर माल दिया। वहां से उन्हें सामान के बदले रुपये भी मिले थे, जिसे इन लोगों ने बैग में रखा था। दोपहर करीब एक बजे डिलिवरी वैन सिक्टौर के जंगल अयोध्या प्रसाद स्थित प्रेम किराना स्टोर्स पर सामान देने पहुंची।
विज्ञापन
चालक और कर्मचारी सामान लेकर दुकान पर चले गए। रुपयों से भरा बैग वैन में ही था। इस दौरान दो बाइक से तीन युवक आए और गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। चालक की नजर पड़ते ही वह दौड़ाने लगा, लेकिन बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद चालक ने पुलिस को सूचना दी।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीमें लगाई गई है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।