फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants burn shopkeeper by petrol in kushinagar

उधार पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, जान की बाजी लगाकर चुकानी पड़ी कीमत

Sun, 05 Apr 2020 12:04 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, रगडगंज/समउर बाजार (कुशीनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, रगडगंज/समउर बाजार (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Apr 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
miscreants burn shopkeeper by petrol in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : डेमो

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के रगडगंज बाजार में उधार के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक मनबढ़ युवक ने दुकानदार पर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। इसके बाद दुकानदार आग की लपटों में घिरकर बुरी तरह से झुलस गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोपी युवक तथा उसके घर के सभी लोग घर छोड़कर लापता हो गए हैं।

विज्ञापन


पुरैना कटेया गांव निवासी धनन्जय शाही (40) रगड़गंज चौराहे पर दुकान चलाते हैं। यहीं वे गैलन में पेट्रोल व डीजल भी रखकर बेंचते हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के कटहरी बाग (बिहार बुजुर्ग) गांव निवासी एक युवक दुकान पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल मांगने लगा। दुकानदार ने पहले लिए गए उधार को चुकता किए बिना पेट्रोल देने से इंकार किया तो उनमें कहासुनी हो ने लगी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच उसने दुकान पर रखे पेट्रोल भरे गैलन को दुकानदार पर उड़ेल कर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा दुकानदार इधर-उधर भागने लगा। लॉकडाउन की वजह से चौराहे की अधिकतर दुकानें बंद थीं। राहगीरों व एकाध दुकानों पर मौजूद लोगों ने धूल व बालू फेंककर आग बुझाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना स्थल पर हमराहियों के साथ पहुंचे समउर बाजार चौकी इंचार्ज राकेश रोशन सिंह ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी तमकुही भेजवाया जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।चौकी इंचार्ज ने बताया कि  आरोपी युवक व उसका पूरा परिवार घर छोड़कर लापता है। तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed