यूपी: मदरसे में कक्षा एक की छात्रा से मौलवी ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के निचलौल क्षेत्र के एक मदरसे में कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा से एक मौलवी द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी मौलवी पर कार्रवाई की मांग की। वही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को बताया है कि उसकी छह वर्षीय लड़की नगर के एक वार्ड स्थित अपने मामा के घर रहकर नगर के एक मदरसे में कक्षा एक में पढ़ती है। वह बीते वर्ष 17 जुलाई को मदरसे में पढ़ने गई थी, जहां पर मदरसे के एक मौलवी ने उनकी लड़की के साथ कमरे में छेड़छाड़ किया। उसके बाद मदरसे से पढ़कर लड़की किसी तरह घर आई और रोने लगी। परिजनों ने रोने का कारण पूछा तो उसने सीने पर दर्द होने की बात कहते हुए आप बीती बताई।
उसके अगले दिन 18 जुलाई को पीड़ित छात्रा को लेकर परिजन मदरसे पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपी मौलवी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। जहां पर मदरसा के जिम्मेदारों ने मदरसे व एक समुदाय को समाज में बदनामी की बात कहते हुए आरोपी मौलवी को एक महीने के लिए मदरसा से निलंबित करने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत करा दिया था।
इस मामले में इंस्पेक्टर निचलौल बिहागड़ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ होने के बाद उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सादे कागज पर लगवाया अंगूठा
छात्रा के परिजनों ने बताया कि मदरसे में पढ़ने वाली छह वर्षीय छात्रा के साथ एक मौलवी द्वारा छेड़छाड़ के मामले में मदरसा के जिम्मेदारों द्वारा आरोपी मौलवी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया। उसके बाद उन्होंने आरोपी से उसके करतूत की कीमत मांगने लगे।
मदरसा के जिम्मेदार 6 फरवरी को उनके घर आकर सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया और बताया कि मामले को सुलझाने के लिए छात्रा के मामा को चालीस हजार रुपए दिए गए हैं। 10 फरवरी को यह जानकारी पीड़ित छात्रा के मामा को हुई। उसके बाद उन्होंने मदरसा पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि मदरसा के जिम्मेदार आरोपी मौलवी से रकम की मांग कर रहे थे।
मदरसा के प्रबंधक ने बताया कि मदरसा के गेट निर्माण के लिए मौलवी से दो बार चंदा स्वरूप रकम ली गई थी, जिसकी रसीद भी उनको दी गई है। छात्रा के मामले को शांत कराने को लेकर रिश्वत की बोली लगाने का आरोप निराधार है।