{"_id":"61aee4b942eedb203d5b3b27","slug":"minor-girl-molested-by-minor-boy-case-registered-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Tue, 07 Dec 2021 10:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:06 AM IST
सार
इंस्पेक्टर उमेश बाजपेयी ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी की उम्र लगभग 14 वर्ष बताई जा रही है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के एक गांव में घर के पास खेल रही सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग है। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार है। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का ही 14 वर्ष का किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर एक मड़ही (झोपड़ी) में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। रात में बच्ची को सुलाने पहुंची मां ने खून देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
मां के पूछने पर डरी-सहमी बच्ची ने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद घरवाले मऊ जनपद के मधुबन थाने पहुंच गए। वहां पता चला कि गांव सीमावर्ती इलाके में है, लेकिन बड़हलगंज में पड़ता है। इसके बाद बड़हलगंज पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर उमेश बाजपेयी ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी की उम्र लगभग 14 वर्ष बताई जा रही है। उसकी तलाश की जा रही है।