फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   minor girl kidnap and rape at gorakhpur

मोबाइल नंबर न देने पर नाबालिग युवती को उठा ले गए युवक और कर दिया दुष्कर्म

Sat, 01 Feb 2020 08:08 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोला (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोला (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Sat, 01 Feb 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
minor girl kidnap and rape at gorakhpur
इलाके के एक गांव में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक अन्य युवक पर दुष्कर्म के आरोपित को मदद करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपितों सुमित और दुर्गेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की लड़की मुंबई में अपने बुआ के पास रहकर पढ़ती है। पिछले दिनों अपने बाबा की मौत हो जाने के बाद लड़की घर आई थी। शुक्रवार की शाम तेरहवीं थी। घर के सभी लोग काफी व्यस्त थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के दो युवकों ने लड़की का मोबाइल नंबर मांगा। जब नंबर नहीं मिला तो वे मुंह दबाकर उसे उठा ले गए। जब काफी देर तक लड़की नहीं दिखी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


लड़की आरोपित दुर्गेश के घर में बंद थी। दूसरा युवक बाहर रखवाली कर रहा था। आरोप है कि घर के अंदर लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। परिजनों ने दरवाजा खोलवाकर पीड़ित को मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती, आरोपित फरार हो गए थे। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed