फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   minor girl commits suicide after threat to make her absence photos viral in deoria

बदनामी के डर से खुदकुशी: फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था युवक, किशोरी ने फंदे से लटककर दे दी जान

Sun, 24 Oct 2021 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Oct 2021 02:00 PM IST
सार

घरवालों का आरोप है कि लड़की को उसकी क्लास के एक युवक ने बहला फुसला कर उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ले थी। फोटो दिखाकर वह किशोरी को काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके चलते लड़की ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
minor girl commits suicide after threat to make her absence photos viral in deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने बदनामी के डर से रविवार की सुबह अपने रसोई घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। उधर, घरवालों का आरोप है कि लड़की को उसकी क्लास का एक युवक ने बहला फुसला कर उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ली थी। फोटो दिखाकर वह किशोरी को काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके चलते लड़की ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

     
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी भलुअनी थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11 वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक ने उसे बहला फुसला कर अपने जाल में फंसा लिया था और किशोरी की आपत्तिजनक फोटो ले ली थी। आरोपी युवक किशोरी के पास फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल करता था। दो दिन पूर्व किशोरी से मिलने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बीच घरवालों को इसकी जानकारी हो गई। वह पड़ोस के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय पर किशोरी को मिलने के लिए बुला रहा था। जहां किशोरी की जगह उसके पिता युवक से मिलने पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोपी युवक वहां किशोरी के पिता को देख अपना आपा खो बैठा और उनसे उलझ गया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जुट गई। युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची 112 पुलिस बाइक थाने पर उठा लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रभारी एसओ शशिनाथ गोस्वामी ने कहा कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed