फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Medical store operator murder case news update of gorakhpur

मेडिकल स्टोर संचालक हत्याकांड: ब्लॉक प्रमुख के घर दबिश, शूटर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Mon, 25 Jan 2021 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Jan 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
Medical store operator murder case news update of gorakhpur
शूटर मनीष। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की हत्या के मामले में पारिजात एसोसिएट की संचालिका और ब्लॉक प्रमुख की भाभी व पिता की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। ब्लॉक प्रमुख के घर पर तीन थाने की पुलिस पहुंची, मगर आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


उधर, वारदात में एक और शूटर पिपराइच के बंगला चौराहा निवासी मनीष साहनी का नाम सामने आया है। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। नामजद आरोपियों में ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के पिता जवाहर यादव, उनकी भाभी और फर्म की संचालिका सीमा यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार की रात में भूमि विवाद में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की गोली मारकर हत्या की गई थी। भाई रामनयन की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा यादव के नाम से पारिजात एसोसिएट का पंजीकरण

दस आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें नामजद सिर्फ चार आरोपी शामिल हैं। अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। इस सिलसिले में ब्लॉक प्रमुख का पक्ष नहीं मिल सका है। जैसे ही पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।

इस मामले में एक शूटर के पकड़े जाने के बाद पुलिस को पता चला है कि ब्लॉक प्रमुख की भाभी सीमा यादव के नाम पर ही पारिजात एसोसिएट का पंजीकरण हुआ है और उन्होंने ही विवादित भूमि की खरीदारी की थी। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वारदात में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
 
पीड़ित परिवार को दो लाख की आर्थिक मदद दी
शासन की ओर से रविवार को पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। सदर तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने खोराबार क्षेत्र स्थित रामपुर के कोईरान टोला में जाकर रामाश्रय की पत्नी विंदू देवी को मुख्यमंत्री राहत कोष का दो लाख रुपये का चेक सौंपा। परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने वारदात में शामिल आरोपियों के असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed