{"_id":"60915d868ebc3e4d1212e872","slug":"married-woman-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substances-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा ये बात
Tue, 04 May 2021 08:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 May 2021 08:13 PM IST
सार
विवाहिता ने सात वर्ष पूर्व चंद्रभान मौर्य निवासी रमपुरातक थाना हरिपुर जिला बरेली से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन गांव में सोमवार की रात में मायके में आई एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बघौली चौकी इंचार्ज अमित चतुर्वेदी ने बताया कि 25 वर्षीय मोनी राय पुत्री दिलीप राय ने सात वर्ष पूर्व चंद्रभान मौर्य निवासी रमपुरातक थाना हरिपुर जिला बरेली से प्रेम विवाह किया था। इनके पास चार वर्ष की बेटी और दो साल का बेटा है।
मोनी कुछ दिन पूर्व मायके बालूशासन आई थी। उसके साथ बेटा भी आया था। मोनी ने सोमवार की रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर लिया। मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मैंने आप के बच्चों को बहुत दुख दिया है और अब नहीं रहना चाहती हूं।
विज्ञापन
उधर, पति चंद्रभान मौर्य ने बताया कि ससुराल से वह हंसी खुशी गई थी, लेकिन पता नहीं क्यों उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसी स्थिति होगी, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।