फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many young man arrested after video viral with gun in Gorakhpur

यूपी: युवाओं में इस गंदी शौक पर है कैमरे की निगाह, इसके लिए चलाया जा रहा है 'ऑपरेशन तमंचा'

Fri, 18 Jun 2021 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Jun 2021 03:57 PM IST
सार

पंद्रह दिन में आठ युवक असलहे के साथ भेजे जा चुके हैं जेल, शादी पार्टी में असलहे के साथ डांस करने पर वायरल हो गए थे वीडियो।

विज्ञापन
many young man arrested after video viral with gun in Gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के युवाओं में इस समय असलहे का शौक इस कदर बढ़ गया है कि यह शौक उन्हें जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंचा दे रहा है। इसमें सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभा रहे हैं कैमरे, चाहे वह मोबाइल के हो या फिर सीसीटीवी कैमरे के।

विज्ञापन


शादी पार्टी में डांस के दौरान असलहा लहराने की घटना गोरखपुर में आम हो गई है। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस इनकी धरपकड़ में जुट जा रही है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो पिछले 15 दिन में 8 युवक असलहा के साथ दबोच कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके में एक शादी समारोह में असलहा लेकर डांस करते हुए दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। हरकत में आई पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ा, इसी बीच फिर से सहजनवां थाने में नर्तकी के साथ डांस करते हुए युवक का असलहा लेकर फोटो वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के एक-दो मामले नहीं लगातार मामले सामने आए हैं। अभी बड़हलगंज इलाके में असलहे के साथ एक युवक का फोटो वायरल हुआ हालांकि वह जांच में लाइटर निकला लेकिन इससे एक बात साफ है कि युवाओं में इस लोहे का शौक बड़ा है। यही वजह है कि एडीजी अखिल कुमार ने इसे लेकर ऑपरेशन तमंचा नाम से अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है, जिसका असर भी सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed