{"_id":"608beb928d069649a804d011","slug":"man-molested-wife-sister-in-basti-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: किशोरी से जीजा ने किया दुष्कर्म, बोला- 'किसी को बताया तो बहन को छोड़ दूंगा'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: किशोरी से जीजा ने किया दुष्कर्म, बोला- 'किसी को बताया तो बहन को छोड़ दूंगा'
Fri, 30 Apr 2021 05:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Apr 2021 05:06 PM IST
सार
बहन सहित परिवार के लोग गए थे वोट डालने, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बहन के घर आई महराजगंज जिले की किशोरी के साथ जीजा ने ही उस समय दुष्कर्म किया, जब बहन सहित परिवार के अन्य सभी लोग गुरुवार को मतदान करने गए थे। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने बहन को छोड़ देने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताने के बाद थाने पर शिकायत की। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज डीके सरोज ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली चौदह वर्षीय पीड़िता अपनी बड़ी बहन के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ससुराल में 25 अप्रैल से आई हुई थी। 29 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए वोट पड़ रहा था। बहन की सास, देवर, देवरानी व अन्य सभी घरवाले वोट डालने के लिए बूथ पर चले गए। वह बहन के बच्चे की देखभाल के लिए घर पर रूक गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान उनका जीजा राजकुमार घर पर आया और कमरा बंद करके उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसे विरोध किया तो धमकी देते हुए बोला कि किसी से कहोगी तो तुम्हारी बहन को छोड़ देंगे।श्
घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी बहन व अन्य परिवारीजनों को दी और थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई। वाल्टरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।