{"_id":"60befdab0f47fb2a8c443857","slug":"man-killed-by-hitting-with-shovel-in-land-dispute-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: जमीनी विवाद में फावड़े से प्रहार कर शख्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: जमीनी विवाद में फावड़े से प्रहार कर शख्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 08 Jun 2021 07:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:30 PM IST
सार
भूमि विवाद में फावड़े से प्रहार कर प्राइवेट कंपनी के कर्मी का कत्ल, वारदात के बाद हत्यारोपी आरोपी दंपती और बेटा घर छोड़ कर फरार, केस दर्ज कर गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस व रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के देवकली कला गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत कर्मी की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पति, पत्नी और बेटा घर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और वारदात में प्रयुक्त फावड़े को कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने दंपती और उसके बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
देवकली कला निवासी 50 वर्षीय नंदू यादव और इसी गांव पर नेवासे पर रहने वाले बृजलाल यादव के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी जमीन पर बृजलाल यादव नींव की खुदाई करने लगे। यह देखकर नंदू यादव उन्हें रोकने पहुंच गए। देखते-देखते दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि उसी दौरान बृजलाल ने फावडे़ से नंदू के ऊपर प्रहार कर दिया। फावड़ा नंदू की गर्दन पर जा लगा। इससे गर्दन का कुछ हिस्सा कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पीड़ित पत्नी परमराजी देवी का आरोप है कि उसके दरवाजे की जमीन पर विपक्षी बृजलाल कब्जा करना चाहते थे। जिसे रोकने पर बृजलाल और उसके पिता रामभवन और मां माधिक देवी ने मिलकर फावड़े से प्रहार करके उसके पति नंदू यादव की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, सीओ अंबरीष भदौरिया, प्रभारी एसओ प्रमोद यादव आदि मौके पर पहुंच गए। एसपी ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। एसपी ने बताया कि आरोपी बृजलाल, रामभवन और माधिक देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी घर छोड़ कर भाग गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है। जल्द ही तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।