{"_id":"60f6e873fff3ce7d3a7dbfbf","slug":"man-dead-by-push-son-and-daughter-in-law-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: झगड़ा छुड़ाने गए पिता को बहू-बेटे ने दिया धक्का, हो गई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: झगड़ा छुड़ाने गए पिता को बहू-बेटे ने दिया धक्का, हो गई मौत
Tue, 20 Jul 2021 08:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:44 PM IST
सार
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर बहू, बेटे को भेजा जेल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां करतहरी गांव के सेमरौना टोला में सोमवार की रात 12 बजे झगड़ा छुड़ाने गए राजाराम (82) को बहू-बेटे ने धकेल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बेटे और बहू को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करतहरी निवासी राजाराम के दो बेटे सदल प्रसाद और रामपलट हैं। राजाराम, रामपलट के साथ रहते थे। सदल प्रसाद ने दो दिन पहले ही घर के बाहर हैंडपंप लगवाया था। इसका पानी रामपलट की जमीन की ओर जा रहा था, जिसका उसने विरोध किया।
विज्ञापन
इसी को लेकर सोमवार की रात दोनों भाइयों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर बुजुर्ग राजाराम दोनों बेटों का झगड़ा छुड़ाने के लिए पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान सदल ने पत्नी प्रभावती के साथ मिलकर बुजुर्ग पिता को धक्का मार दिया।
विज्ञापन
जमीन पर गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोट लगी। आनन-फानन अस्पताल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई। रामपलट की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने सदल प्रसाद और उसकी पत्नी प्रभावती के खिलाफ मारपीट, धमकी, गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पीपीगंज के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों ने आपस में विवाद किया था। पिता बीच बचाव करने के लिए गए थे। धक्का लगने से गिर गए और उनकी मौत हो गई। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।