फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man committed suicide during fight with wife in gorakhpur

शराब पीने से मना करने पर पत्नी से हुई कहासुनी, पति ने फंदे से लटककर दे दी जान

Wed, 13 May 2020 08:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 May 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
Man committed suicide during fight with wife in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।

शराब के नशे में घर आए मजदूर ने कहासुनी के बाद खुदकुशी कर ली। घर में फंदे से लटका शव मिलने के बाद पत्नी के शोर मचाने पर आए आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पत्नी ज्ञांती का आरोप है कि लॉकडाउन के बीच मजदूरी नहीं मिलने से आर्थिक तंगी हो गई थी। उधारी लेकर शराब पीने लगा था, जिसे लेकर झगड़ा होने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। प्रधान ने कहा कि सरकारी मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक घनश्याम (40) के दो लड़के व एक लड़की है। बड़े लड़के की शादी कुछ साल पहले की थी और वह पत्नी के साथ अलग रहता है। घनश्याम एक बेटा, एक बेटी और पत्नी ज्ञांती के साथ रहता था। मजदूरी करके जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से इन दिनों उसे काम नहीं मिल पा रहा था। घर में राशन खत्म होने पर उधारी लेकर सामान लाया था। मगर शराब भी रोजाना पीता था। मना करने पर घर में झगड़ा होता था। सोमवार की रात शराब पीकर घर आया, जिसका पत्नी ने विरोध किया।

शराब की वजह से होता था झगड़ा

विवाद के बाद खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी ने शोर मचाया। पड़ोसी ने टीनशेड हटाया तो अंदर उसका शव लटका मिला।  पत्नी ज्ञान्ती व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्राम प्रधान नंद कुमारी देवी के पति सत्य प्रकाश ने बताया कि मृतक के लड़के का मनरेगा का जॉब कार्ड बना है। परिजनों को हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
 
लॉकडाउन में काम ना होने की वजह से रुपये नहीं कमा पाने के बावजूद शराब की लत छोड़ नहीं पा रहा था। पत्नी ज्ञांती ने बताया कि जिस दिन से दुकान खुली है उसी दिन से वह शराब पीकर आता था और उधार रुपये भी ले लिए थे। इस वजह से झगड़ा होता था और उसने खुदकुशी कर ली।
 
गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि घनश्याम शराब का आदी था। घरेलू विवाद के बाद उसने खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed