फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mama sold BA student girl for marriage in deoria

यूपी: मामा ने शादी के बहाने बीए की छात्रा को बेचा, पीड़िता ने ससुरालियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 16 Apr 2021 07:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Apr 2021 07:05 PM IST
सार

आरपीएफ ने छात्रा को पकड़ा तो खुला राज, सीडब्लूसी कोटा ने जिले की पुलिस को लिखा पत्र, आरोपी वीडियो वायरल करने की दे रहे धमकी

विज्ञापन
Mama sold BA student girl for marriage in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर सगे रिश्तों से विश्वास उठ जाएगा। राजस्थान के कोटा जनपद की बाल कल्याण समिति ने देवरिया जिले की एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और उसे बेचने के मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन


छात्रा 10 अप्रैल को आरपीएफ को अवध एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते समय कोटा में मिली थी। सीडब्लूसी की पूछताछ में उसने ससुरालियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली निवासी बीए की छात्रा का आरोप है कि उसके मामा ने 30 नवंबर 2020 में जिले के एक थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति से शादी कराई थी। ससुराल के लोग दिल्ली में रहते हैं, पति पहले विदेश रहता था।
विज्ञापन


कोटा बाल कल्याण समिति को दिए गए बयान में उसने बताया है कि ससुराल में उसके पति, देवर और ननदोई ने दुष्कर्म किया। पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। कोटा सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष कनीज फातिमा ने यहां की पुलिस को पत्र लिखा है कि पीड़िता का जन्म 2003 में हुआ था। सदर कोतवाली में पीड़िता ने शिकायत भी की लेकिन, पुलिस ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से माता-पिता के पास गोरखपुर जाने के लिए निकली, लेकिन गलत ट्रेन में बैठ जाने के कारण वह कोटा पहुंच गई। आरोप है कि पीड़िता का विवाह उसके मामा की मर्जी से ही हुआ है। शक है कि उसने बेच दिया है। उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करता था। लेकिन विवाह के बाद वह घर आ गया।


इस मामले में किशोरी को बेच देने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए सीडब्लूसी ने पत्र देवरिया पुलिस को लिखा है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन अभी पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed