{"_id":"61a71c2ce5112277cf465ad7","slug":"main-accused-of-murder-of-bride-cousin-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुल्हन के चचेरे भाई की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डीजे बंद कराने पर पीट-पीटकर ले ली थी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: दुल्हन के चचेरे भाई की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डीजे बंद कराने पर पीट-पीटकर ले ली थी जान
Wed, 01 Dec 2021 12:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:24 PM IST
सार
डीजे बंद कराने से नाराज आरोपियों ने पीट-पीटकर की थी हत्या, पिता ने दो नामजद समेत नौ के खिलाफ दर्ज कराया है हत्या का मुकदमा।
विज्ञापन
रोहित हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी में डीजे बंद कराने पर दुल्हन के चचेरे भाई रोहित की पीटकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी जंगल बिहुली निवासी राहुल चौधरी उर्फ शैलेश को गोरखनाथ पुलिस ने मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की सुबह आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी सोनम कुमार ने मंगलवार की शाम पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को चिलुआताल थाना क्षेत्र के रामनगर विष्णुपुरम निवासी शेषनाथ सिंह की लड़की का विवाह गोरखनाथ के रिमझिम पैलेस में आयोजित था।
विज्ञापन
बरात पीपीगंज से आई थी। रात में डीजे बंद कराने पर बरात में आए युवक हंगामा करने लगे। मामला बढ़ने पर शेषनाथ के भतीजे रोहित सिंह ने डायल 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने हंगामा कर रहे युवकों को समझा-बुझाकर डीजे बंद करा दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज आरोपियों ने रात में 12 बजे बाइक से घर लौट रहे रोहित की पिटाई कर दी। गंभीर स्थिति में रोहित को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। रोहित के पिता हरिश्चंद्र ने इस मामले में दो नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
मंगलवार की शाम को गोरखनाथ थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्य आरोपी को बरगदवां चौराहे के पास गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ईंट भी बरामद कर ली है।