फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lover killed girlfriend by drinking poison and threw in river Rohin Police Busted case of murder in maharajganj

खुलासा: प्रेमिका को जहर पिलाया फिर नदी में फेंक दिया था शव, 11 महीने बाद पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

Tue, 08 Jun 2021 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Jun 2021 01:02 PM IST
सार

22 अगस्त 2020 को जहर पिलाकर प्रेमी ने प्रेमिका को मार कर रोहिन नदी में फेंका था।

विज्ञापन
lover killed girlfriend by drinking poison and threw in river Rohin Police Busted case of murder in maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा प्रेमिका ने मिलने से मना किया तो प्रेमी को नागवार लगा। वह अपनी गृहस्थी में व्यस्त रहना चाहती थी, लेकिन प्रेमी की जिद के आगे वह बेबश हो गई। उसके बुलाने पर घर के पिछे मिलने पहुंची तो प्रेमी ने उसे जहर पिलाकर 22 अगस्त 2020 को मार कर रोहिन नदी में फेंक दिया। कॉल डिटेल से पुलिस जांच को आगे बढ़ाया तो पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी आ गया। उसने पूरी कहानी बयां की। उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

  
जानकारी के मुताबिक, 22 अगस्त 2020 को पनियरा थाना क्षेत्र के रोहिन नदी के भौराबारी पुल के नीचे एक युवती का शव बोरे में मिला था। उसकी शिनाख्त होने के बाद मृतका के पिता ने पनियरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस को जांच करते- करते 11 माह का वक्त लग गया। 
विज्ञापन


इसी बीच युवती का मोबाइल पुलिस के हाथ लगा। उसमें मिले नंबर के आधार पर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का नंबर मिला। पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। इसके बाद अन्य तथ्यों पर जांच की जाने लगी। पुलिस को युवक एवं युवती के प्रेम कहानी के बारे में जानकारी हुई तो युवक की तलाश तेज हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाया था

6 जून को उसको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके गांव से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ शुरू हुई तो उसे पूरी प्रेम कहानी बयां की। आरोपी प्रेमी ने बताया कि शादी होने के बाद वह मिलना नहीं चाहती थी। अनुरोध करने के बाद भी मिलने नहीं आती थी। इसके बाद फोन कर उसे बातों में उलझा कर आखिरी बार मिलने की बात कही तो वह तैयार हो गई। जब वह 22 अगस्त को घर के पिछे मिलने पहुंची तो बातचीत में फंसा कर उसे कीटनाशक पिलाकर मार डाला। उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक फोन, जहर की खाली डिब्बी बरामद हुई है।

क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी शैलेष चौरसियां निवासी दुबौली टोला छोटकी थाना कोतवाली सदर को गिरफ्तार संबंधित धारा में केस दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
 
गिरफ्तार आरोपी प्रेमी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि साथ में कोल्ड ड्रिंक लेकर लगाया था। दोनों ने एक साथ कोल्ड ड्रिंक पिए। प्रेमिका ने स्वाद कड़वा होने की बात कही तो जबरन उसे पिला दिया। इसके बाद फिर अलग से रखी किटनाशक की शीशी खोलकर उसके मुंह में डाला दिया। थो़ड़ी देर में तड़प कर उसने दम तोड़ दिया। बाइक पर रखे बोरे में उसे भर कर पुल के निचे फेक कर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed