{"_id":"5ebb92caf916cf569a0f24fe","slug":"information-provided-to-intelligence-agencies-not-terrorist-connection-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी रियाज नायकू के समर्थन में पोस्ट डालने वाले आरोपी का नहीं है कोई आतंकी कनेक्शन, जांच में ये बात आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आतंकी रियाज नायकू के समर्थन में पोस्ट डालने वाले आरोपी का नहीं है कोई आतंकी कनेक्शन, जांच में ये बात आई सामने
Wed, 13 May 2020 01:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 May 2020 01:55 PM IST
सार
- मारे गए आतंकी रियाज नायकू के समर्थन में पोस्ट डालने का मामला
- शिकायत के बाद किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन
सेना ने आतंकी रियाज नायकू को मारी थी गोली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में सेना से मुठभेड़ में मारे गए आतंकी रियाज नायकू के समर्थन में पोस्ट डालने वाले अहमद उस्मानी का फिलहाल कोई आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में यह भी पता चला है कि समर्थन में पोस्ट के बाद उसने माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने मुंबई पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसियों को प्रकरण की जानकारी देकर गहराई से जांच करने की सिफारिश की है। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के बभनौली गांव में खाला के घर आए थाणे, महाराष्ट्र के मुंब्रा अपार्टमेंट निवासी अहमद उस्मानी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उसके खिलाफ बांसगांव क्षेत्र के ही डुमरी निवासी धर्मेंद्र यादव ने बांसगांव थाने में केस दर्ज कराते हुए उस पर आतंकी सरगना रियाज नायकू के समर्थन में ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट डालने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि जांच में आरोपित का फिलहाल कोई आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है। आगे की जांच के लिए खुफिया एजेंसियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।