फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Human trafficker bringing girl from Nepal caught in indo nepal border

नेपाल से लड़की लेकर आ रहा था मानव तस्कर, एसएसबी जवानों ने पकड़ा

Wed, 23 Dec 2020 04:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Dec 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Human trafficker bringing girl from Nepal caught in indo nepal border
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी का झांसा देकर नेपाल से एक लड़की को भारत ला रहा मानव तस्कर एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के बाद लड़की को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को भी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवान मंगलवार देर शाम गश्त पर थे। सीमा स्थित पिलर संख्या 36 के पास एक लड़का तथा एक लड़की रात के अंधेरे में आते दिखाई दिए। संदेह होने पर एसएसबी के जवानों द्वारा उन्हें रोककर अलग-अलग पूछताछ की गई।
विज्ञापन


मामला मानव तस्करी से जुड़ा निकला। लड़के ने अपना परिचय सोनू लोध निवासी सड़वा वार्ड नंबर चार थाना सुसपुरा जिला रूपनदेही दिया। उनसे बताया कि वह लड़की को शादी करने का झांसा देकर भारत में ला रहा था। जिसके बारे में लड़की को कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी जवानों ने आरोपी मानव तस्कर एवं नेपाली नाबालिग लड़की को अग्रिम कार्रवाई के लिए एसएसबी एवं स्थानीय मानव सेवा संस्थान ने नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया।


पकड़ने वाली टीम में एसएसबी 43वीं वाहिनी के सीमा चौकी प्रभारी ककरहवा अमृत लाल, सहायक उपनिरीक्षक नोविन गोगोई, मुख्य आरक्षी गौरव कुमार, दिनेश कुमार पांडेय, आरक्षी आनंदी लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed