फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History Sheeter arrested due to assaulting police in Gorakhpur

पुलिस चौकी के अंदर घुसकर हिस्ट्रीशीटर ने चौकी इंचार्ज की फाड़ी थी वर्दी, चार महीने बाद गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2020 07:36 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
History Sheeter arrested due to assaulting police in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कैंपियरगंज पुलिस ने बलुआ चौकी में घुसकर हमला करने और इंचार्ज की वर्दी फाड़ने के आरोपित हिस्ट्रीशीटर राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार की सुबह बान पुल के पास से पकड़ा। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


राजू यादव नवंबर 2019 से फरार था। बीते 26 फरवरी को कोर्ट के आदेश पर राजू समेत छह फरार आरोपितों के घर पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा की थी। अभी भी मामले में राकेश चौरसिया, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, प्रमोद यादव और अमरजीत यादव फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। राजू के खिलाफ कैंपियरगंज थाने में 16 केस दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थानों में भी इसके खिलाफ केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीओ दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, गेरूई खुर्द निवासी हिस्ट्रीशीटर राजू यादव उर्फ राजीव का गांव का एक व्यक्ति से जमीन का विवाद था। इसमें विपक्षी ने राजू और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बीते 29 नवंबर को बलुआ चौकी इंचार्ज अनीस सिंह ने राजू को चौकी पर बयान देने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शाम को चौकी पहुंचे राजू, भाई दुर्गेश व उसके साथियों ने चौकी में घुसकर पुलिस पर हमला कर दिया था। चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ दी थी। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने राजू यादव, दुर्गेश यादव, गांव के ही जितेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, रामलखन यादव, प्रमोद यादव, राकेश चौरसिया, अमरजीत यादव के खिलाफ केस दर्ज किया।


बाद में पुलिस ने दुर्गेश और रामलखन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बीते जनवरी में पुलिस ने फरार आरोपितों को पनाह देने के आरोप में संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी रंगीलाल और सरस्वती देवी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed