फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheeter Amit shot in police encounter in Gorakhpur

गोरखपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अमित को लगी गोली, दो सिपाही भी चोटिल

Mon, 14 Jun 2021 08:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Jun 2021 08:34 AM IST
सार

नौकायन के पास घेराबंदी के दौरान दो सिपाही भी चोटिल, बदमाश अस्पताल में भर्ती। शातिर लुटेरे के आने की सूचना पर पुलिस ने की थी घेराबंदी, तमंचा, कारतूस, खोखा बरामद।

विज्ञापन
History sheeter Amit shot in police encounter in Gorakhpur
मुठभेड़ में गोली लगने के बाद बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल इलाके के नौकायन के पास रविवार की आधी रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान पुलिस की जवाबी  फायरिंग में थाने का हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी खोराबार निवासी चिरई बाइक से भाग गया। घायल अमित को पुलिस ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक, रामगढ़ताल थाने के हिस्ट्रीशीटर मंझरिया निवासी अमित (26) द्वारा वारदात की सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह और दारोगा अक्षय मिश्रा टीम के साथ वाहनों की चेकिंग करने लगे। 
विज्ञापन


रात में नौकायन के पास दो बदमाश बाइक से आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश फायरिंग करने लगे। बचाव और घेराबंदी के दौरान प्रवीण कुमार पांडेय और बबलू कुमार भी गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने खुद को बचाते हुए घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस को टारगेट करके गोली दागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अमित के दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी और वह गिर गया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, पांच कारतूस, तीन खोरा मिला है। एक बाइक भी मिली है। 

अमित पर दर्ज हैं 23 मुकदमे

इंस्पेक्टर जगत नारायण ने बताया कि आरोपी अमित पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। नौ लूट के और अन्य धाराओं में दर्ज है। हत्या की कोशिश, धमकी देने, बलवा, आर्म्स एक्ट के केस भी दर्ज है। वह शातिर किस्म का बदमाश है। थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस पर हमला करने के मामले में उस पर आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed