फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur youth became victim of cyber crime in Visakhapatnam

घर आने के चक्कर में युवक ने गवां दिए 25 हजार रुपये, जानें क्या पूरा मामला

Mon, 27 Apr 2020 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur youth became victim of cyber crime in Visakhapatnam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स दूसरे राज्य से घर आने के चक्कर में साइबर क्राइम का शिकार बन गया। उसके बैंक एकाउंट से 25 हजार रुपये गायब हो गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है युवक का नाम शिवम राय पिता का नाम सुनील राय है और वह गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के गंभीरपुर का रहने वाला है। वह विशाखापट्टनम में रोजी रोटी के लिए गया हुआ था लेकिन उसके पहुंचते ही लॉकडाउन हो गया और वह वहीं फंस गया।
विज्ञापन


लॉकडाउन के बीच उसे घर आने की चिंता सता रही थी। ऐसे में उसने घर जाने के लिए विशाखापट्टनम के मजिस्ट्रेट का नंबर गूगल से निकाला और उसपर कॉल किया। इस दौरान फोन के दूसरी तरफ से कहा गया कि एक नंबर पर आपको घर जाने के लिए आवेदन करना होगा। साथ ही उस नंबर सेव करने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एक मैसेज को तुरंत फारर्वड करने के लिए कहा जाता है और उसी नंबर पर एक रुपये गूगल पेय करने के लिए कहा जाता है। ऐसा करते ही एकाउंट से पांच हजार रुपये कट गए। इसके बाद भी युवक सबक नहीं ले सका और पैसे वापस मांगने के चक्कर में 20 हजार रुपये और गवां दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed