{"_id":"5f2bc3e32bb4346bdb7037f9","slug":"gorakhpur-police-custody-two-people-for-double-murder-case-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती हत्याकांड में आया नया मोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े ये दो लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दंपती हत्याकांड में आया नया मोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े ये दो लोग
Thu, 06 Aug 2020 02:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:19 PM IST
सार
- गुलरिया इलाके के ठाकुरपुर नंबर एक गांव में हुई थी फावड़े से काटकर हत्या
- गांव के दो लोगों को उठाकर पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिया इलाके के ठाकुरपुर नंबर एक के शंकरपुर टोला में अनरजीत और रीमा की हत्या मामले में पुलिस ने गांव के दो लोगों को संदेह के आधार पर उठाया है। पुलिस की जांच परिवार के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। पुलिस को संदेह है कि इस प्रकरण में जरूर कोई करीबी शामिल है जिस वजह से वारदात हुई है। पुलिस का दावा है, जांच जारी है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात दंपति के घर में सोते समय फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार की सुबह रीमा का पिता बुलाने गया तो कोई आवाज नहीं आई जिसके बाद उसने बेटे और अन्य लोगों को सूचना दी थी। सूचना पर अनरजीत का भाई भी मौके पर पहुंच गया था और सभी लोग जब अंदर गए तो दोनों का शव अंदर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
डबल मर्डर की सूचना पाते ही डीआईजी राजेश डी मोदक, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता एसपी नार्थ अरविंद पांडे सीओ चौरी चौरा रचना मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है गांव के दो लोगों को संदेह के आधार पर उठाया गया है पुलिस का दावा है जल्दी असल आरोपी तक पुलिस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन