{"_id":"5e560f768ebc3ef40d4ec3f1","slug":"girl-want-to-arrest-for-accused-of-threatening-to-rape-and-make-video-viral-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से थाने में युवती की नहीं हो रही सुनवाई, दुष्कर्म व वीडियो वायरल की धमकी दे रहा है शख्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन दिन से थाने में युवती की नहीं हो रही सुनवाई, दुष्कर्म व वीडियो वायरल की धमकी दे रहा है शख्स
Wed, 26 Feb 2020 11:55 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:55 AM IST
सार
- तीसरे दिन भी थाने में बैठी रही युवती, नहीं दर्ज हुआ केस
- दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खोराबार इलाके के एक गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाने वाली पीड़ित युवती मुकदमा दर्ज कराने के लिए मंगलवार को भी दिन भर थाने में बैठी रही। बावजूद इसके, पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। थककर देर शाम को पीड़ित घर लौट गई। वहीं आरोपित युवक पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
इलाके के एक गांव की युवती ने पड़ोस के गांव के युवक पर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि पड़ोस के गांव के एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। युवक शादी का झांसा देकर चार साल से संबंध बना रहा था। शादी का दबाव डालने पर उसने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसका वीडियो बना लिया। रविवार को युवक उसके घर आ गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसकी सूचना युवती ने पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर देने को कहा। रविवार की शाम भाई के साथ थाने पहुंची युवती ने तहरीर दी। इस संबंध में एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन