{"_id":"611292de8ebc3e78e2189370","slug":"girl-body-found-hanging-on-tree-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकती मिली युवती की लाश, घर से नाराज होकर निकली थी लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकती मिली युवती की लाश, घर से नाराज होकर निकली थी लड़की
Tue, 10 Aug 2021 08:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:23 PM IST
सार
किसी बात पर घर से नाराज होकर निकली थी युवती, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के पानाराम गांव के पूरब बागीचे में मंगलवार शाम को महुए के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकती युवती की लाश मिली। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान पानाराम गांव निवासी साबरमती पुत्री श्याम लाल चौहान के रूप में हुई। युवती की संदिग्ध हाल में हुई मौत की वजह को लेकर लोग तरह -तरह की चर्चा कर रहे थे। वहीं सूचना पर एसपी डॉ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पानाराम गांव के पूरब बागीचे के पास पोखरा है। मंगलवार को कुछ लोग पोखरे में मछली पकड़ने गए थे। शाम को लोगों ने बागीचे में स्थित महुआ के पेड़ में दुपट्टे के सहारे युवती की लटकती लाश देखकर कर शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
शव की पहचान 18 वर्षीय साबरमती पुत्री श्याम लाल चौहान के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पीड़ित परिजनों ने बताया कि किसी बात से नाराज होकर बेटी सोमवार की शाम घर से निकल गई थी। बेटी की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
बेटी के जरिए आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात लोगों से पता चली। वहीं ग्रामीण युवती की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि युवती के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की वजह का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में परिजनों ने यही बताया कि सोमवार की शाम को घर से युवती किसी बात से नाराज होकर निकल गई थी। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को पेड़ से दुपट्टे के सहारे युवती की लटकती लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।