{"_id":"5f785f9b8ebc3e9bbf6b35dc","slug":"friend-murdered-young-man-from-knife-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात से नाराज दोस्त ने किया युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली बात से नाराज दोस्त ने किया युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 03 Oct 2020 04:55 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, परतावल (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, परतावल (महराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Oct 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन (इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव में शुक्रवार की शाम को ताश खेलने को लेकर हुए विवाद में देर रात में सीपीएन सिंह की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को सीपीएन कुछ लोगों के साथ बैठकर अपने गांव में ही ताश खेल रहा था। उसी समय रामपुर के ही खपरधीकवा टोला निवासी उसका मित्र वहां पहुंच गया और कुछ व्यंगात्मक शब्द बोला। यह बात सीपीएन सिंह उर्फ सतीश सिंह (22) को नागवार लगी और दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ और दोनों अपने अपने घर चले गए। शाम करीब आठ बजे दोस्त ने फोन कर सीपीएन को मिलने के लिए गांव के एक स्थान पर बुलाया। सीपीएन सिंह भी वहां पहुंच गया। वहां दोस्त के साथ एक और युवक था। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ने पर मारपीट होना शुरू हो गया।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान सीपीएन सिंह के पेट में दोस्त ने चाकू मार दिया। जिससे सीपीएन जमीन पर गिर गया। गिरने के बाद दोस्त मौके से फरार हो गए। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आनन फानन में उसे श्यामदेउरवां के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में ही घायल सीपीएन सिंह मौत हो गई। थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा अमरनाथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी खपरधीकवा टोला निवासी आरोपी अजय सिंह उर्फ मोनू सिंह एवं श्यामपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सेहरा बांधने से पहले ही उठ गई सीपीएन की अर्थी
सतीश सिंह उर्फ सीपीएन सिंह की दो माह बाद शादी होनी तय थी। दो माह बाद जो लोग उसे सेहरा पहनाकर शादी के लिए ले जाते वही लोग उसकी अर्थी को कंधा दिए। मृतक के चाचा अमरनाथ सिंह ने बताया कि मृतक दो भाई और एक बहन है। पिता की मौत बहुत पहले ही हो गई थी। सीपीएन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई बहन की शादी हो चुकी है। नवंबर माह में सीपीएन सिंह की शादी श्यामदेउरवां क्षेत्र के अमवा गांव में तय हुई थी। उसकी शादी की तैयारी चल रही थी।